0 1 min 6 yrs

इस फिल्म के ट्रेलर के शुरुआत में ही निरहुआ के दमदार संवाद ने अपनी अलग छाप छोड़ी है। निरहुआ की दमदार एंट्री और फाइट की तो बात की अनोखी है। वहीं निरहुआ के अपोजिट विलन का किरदार निभा रहे हैं सुनील थापा। इस फिल्म की कहानी अन्य फिल्मों की कहानी से काफी अलग है। फिल्म के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। निर्देशक मनोज नारायण हैं। दिनेशलाल यादव निरहुआ एक कमांडो की भूमिका में हैं। वे हर प्रयास करते हैं कि देश में हो रहे बुरी गतिविधियों को रोका जा सके और अपने देश में बढ़ रहे आतंकवादियों को मुँह तोड़ जवाब दिया जाय। निरहुआ का दमदार डायलॉग व पॉवरफुल एक्शन काफी आकर्षक है। फिल्म प्रचारक रंजन सिन्हा, उदय भगत रामचन्द्र यादव व संजय पुजारी हैं। इस फिल्म में निरहुआ के साथ नज़र आएंगे आयुष रिजाल, नीता ढुंगाना, सुनील थापा, शुशील सिंह, संतोष पहलवान तथा अमृत कुमार आदि हैं। देशभक्ति के जज़्बे से भरपूर फिल्म का ट्रेलर देखने के लिए यह लिंक ओपेन करें [embed]https://youtu.be/s3IGNUKTObY[/embed]]]>